अंतर्राष्ट्रीय विराट सूर्यांश शिक्षा महा महोत्सव में कैरियर मार्गदर्शन एवं ग्रामीण महाभ्रमण का आगाज
जांजगीर-चांपा/नवागढ़। गौरव ग्राम सिवनी में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय विराट सूर्यांश शिक्षा महा महोत्सव के अंतर्गत कैरियर मार्गदर्शन एवं ग्रामीण महाभ्रमण कार्यक्रम का शनिवार, 19 सितंबर 2026 को भव्य आगाज हुआ। दो दिवसीय यह आयोजन 19 एवं 20 सितंबर को किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के विद्यार्थियों, युवाओं एवं ग्रामीणों को शिक्षा, रोजगार और कैरियर के विभिन्न अवसरों के प्रति जागरूक करना तथा युवाओं को सही दिशा प्रदान करना है।

कार्यक्रम के प्रथम चरण में जिले के लगभग 100 गांवों को आठ अलग-अलग रूटों में विभाजित किया गया। शनिवार को नैला रेलवे स्टेशन में सामाजिक पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर विभिन्न टीमों को निर्धारित मार्गों के लिए रवाना किया गया।
रूट क्रमांक-1 में खोखसा, जर्वे, पिसौद, उदयबंद, कनई, गौद, अमोदा, हरदी, नवागांव, सिऊड, रोगदा एवं हिरागढ़ सहित विभिन्न गांवों में सूर्यांश सेवकों द्वारा कैरियर मार्गदर्शन एवं ग्रामीण महाभ्रमण किया गया।
इस दौरान मुख्य वक्ताओं के रूप में आर.एस. टाइगर, डिप्टी डायरेक्टर, दूरदर्शन विभाग रायपुर, श्याम कार्तिक सूर्यवंशी, कनिष्ठ सहायक, एनटीपीसी सीपत, तीजराम लाठियां, सिविल ठेकेदार, एनटीपीसी सीपत, चंद्रशेखर करियारे, प्राचार्य अमोदा तथा सूरज शेखर करियारे, व्याख्याता अमोदा उपस्थित रहे। वहीं रूट प्रभारी जयप्रकाश खरे, अधिवक्ता एवं भास्कर गढ़वाल की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
ग्रामीण भ्रमण के दौरान वक्ताओं ने गांव-गांव पहुंचकर समाज के लोगों एवं युवाओं को शिक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी। तकनीकी शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा, कानूनी शिक्षा एवं प्राथमिक शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में कैरियर बनाने के अवसरों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया। इसके साथ ही युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को रोकने, नशे से दूर रहने और समाज में सकारात्मक वातावरण बनाने के उपायों पर भी चर्चा की गई।
ग्रामीणों एवं सामाजिक लोगों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। गांव-गांव पहुंचकर कैरियर संबंधी जानकारी देने की पहल की लोगों ने सराहना की। इस दौरान वक्ताओं ने समाज के लोगों से अंतर्राष्ट्रीय विराट सूर्यांश शिक्षा महा महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह भी किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन सूरज शेखर करियारे, व्याख्याता अमोदा द्वारा किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में शिक्षा को समाज की प्रगति का आधार बताते हुए युवाओं को लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने तथा समाज को नई दिशा देने के लिए प्रेरित किया।
दो दिवसीय इस आयोजन के माध्यम से शिक्षा एवं कैरियर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों तक मार्गदर्शन पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
सीजी पंचायत न्यूज़ 24×7 सच और पंचायत की आवाज