जिला/सक्ती/छत्तीसगढ़लोकल न्यूज़

विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर हसौद में छात्र-छात्राओं ने किया नुक्कड़ नाटक

हसौद, 24 सितंबर 2026। शासकीय नवीन महाविद्यालय हसौद के छात्र-छात्राओं द्वारा गुरुवार, 24 सितंबर 2026 को अंबेडकर चौक हसौद में सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों एवं आम नागरिकों को विकसित भारत के लक्ष्य, उसके महत्व और इसमें नागरिकों की भूमिका के बारे में जागरूक किया गया।

नुक्कड़ नाटक के दौरान महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रभावशाली प्रस्तुति देते हुए विकसित भारत की परिकल्पना, सामाजिक जिम्मेदारी, जागरूकता और देश के विकास में युवाओं की भागीदारी जैसे विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों की प्रस्तुति को उपस्थित लोगों ने सराहा।

कार्यक्रम में शासकीय नवीन महाविद्यालय हसौद के प्राचार्य श्री आर.पी. उपाध्याय, नोडल अधिकारी श्री मनीष दास मानिकपुरी, सहयोगी श्री शिवनारायण पटेल सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे।

महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर कार्यक्रम को सफल बनाया। इस दौरान लोगों को विकसित भारत के निर्माण में अपनी जिम्मेदारियों को समझने तथा देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया गया।

सीजी पंचायत न्यूज़ 24×7
सच और पंचायत की आवाज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!