जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़

कोसमकुंडा में विधायक कविता प्राण लहरे से अमोदा प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट

नवागढ़/जांजगीर-चांपा, 8 अक्टूबर 2026। नवागढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम अमोदा के सामाजिक कार्यकर्ता सूरज शेखर करियारे के नेतृत्व में अमोदा के प्रतिनिधिमंडल ने आज बिलाईगढ़ विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे से उनके गृह ग्राम कोसमकुंडा पहुंचकर सौजन्य भेंट की।

कोसमकुंडा में विधायक कविता प्राण लहरे से अमोदा प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट


नवागढ़/जांजगीर-चांपा, 8 अक्टूबर 2026। नवागढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम अमोदा के सामाजिक कार्यकर्ता सूरज शेखर करियारे के नेतृत्व में अमोदा के प्रतिनिधिमंडल ने आज बिलाईगढ़ विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे से उनके गृह ग्राम कोसमकुंडा पहुंचकर सौजन्य भेंट की। इस दौरान क्षेत्र के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
प्रतिनिधिमंडल ने विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे को क्षेत्र की आवश्यकताओं एवं स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार तथा आवश्यक विकास कार्यों की ओर ध्यान आकर्षित किया।
विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए हरसंभव सहयोग और सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए जनप्रतिनिधियों तथा आम नागरिकों के बीच निरंतर संवाद बेहद जरूरी है।
इस अवसर पर ग्राम अमोदा से संतोष चंद्राकर (अध्यक्ष, सूर्यवंशी समाज अमोदा), बूदल करियारे, रामाचंद्राकर, सरोज करियारे, गोविंद चंद्राकर, दिलदार करियारे, अंजोर दास कमलाकर, डायमंड चंद्राकर, सुनील सरपंच एवं मिलन सिदार सहित अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
प्रतिनिधिमंडल ने विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे का आत्मीय स्वागत करते हुए क्षेत्र के विकास एवं जनहित के मुद्दों पर सकारात्मक पहल के लिए आभार व्यक्त किया। मुलाकात को ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं और विकास आवश्यकताओं को जनप्रतिनिधि तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!