क्राइमजांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़

कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई

अवैध रेत उत्खनन में 1 जेसीबी जब्त, अवैध परिवहन करते 7 ट्रैक्टर पकड़े गए

कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई

अवैध रेत उत्खनन में 1 जेसीबी जब्त, अवैध परिवहन करते 7 ट्रैक्टर पकड़े गए

जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़। जिले में खनिज रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में खनिज अमले ने ग्राम नवापारा (केवा) में अवैध रेत उत्खनन में संलिप्त एक जेसीबी एक्सकैवेटर मशीन को जब्त किया है। जब्त मशीन को सुरक्षा की दृष्टि से कलेक्ट्रेट परिसर में रखा गया है।

विभिन्न क्षेत्रों में आकस्मिक निरीक्षण

खनिज विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विगत दो दिनों में महुदा, पिपरदा, पुछेली, पीथमपुर, हाथनेवरा, चरण नगर, चांपा एवं नवागढ़ क्षेत्र में आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान हसदेव नदी क्षेत्र से खनिज रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त पाए जाने पर पीथमपुर क्षेत्र से सात ट्रैक्टरों को जब्त किया गया।

खनिज नियमों के तहत कार्रवाई करते हुए जब्त वाहनों को सुरक्षा की दृष्टि से नजदीकी पुलिस थाना चांपा, नवागढ़ तथा कलेक्ट्रेट परिसर में रखा गया है।

खनिज अधिनियम के तहत होगी आगे की कार्रवाई

विभाग द्वारा दर्ज प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 से 23ख तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 के नियम 71 में उल्लेखित प्रावधानों के तहत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

अवैध खनन पर विभाग की नजर

जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए खनिज विभाग द्वारा निरीक्षण एवं कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई किए जाने का संदेश गया है।

सीजी पंचायत न्यूज़ 24×7

सच और पंचायत की आवाज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!